Publish Date: Wed, 12 Mar 2025 (15:09 IST)
Updated Date: Wed, 12 Mar 2025 (15:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा कार्तिक अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 34 साल के कार्तिक आर्यन का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है। अब उनका नाम एक साउथ एक्ट्रेस संग जुड़ा है।
कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग काम करने जा रहे हैं। हाल में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब कार्तिक आर्यन की मां ने दोनों के अफेयर की खबरों को तेज कर दिया है।
कार्तिक की मां माला तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में कार्तिक ने आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट किया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में कार्तिक के साथ उनकी मां माला तिवारी भी पहुंची थीं। इस दौरान ऑडियंस में बैठीं कार्तिक की मम्मी से पूछा गया कि उन्हें बेटे के लिए कैसी बहू चाहिए?
इस पर माला तिवारी ने कहा, 'फैमिली की डिमांड एक बहुत अच्छी डॉक्टर हैं।' माला तिवारी के इस जवाब के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। दरअसल, श्रीलीला ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।