Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रेक अप के बावजूद 'फितूर' के प्रचार में जुटी हुई हैं कैटरीना कैफ

Advertiesment
कैटरीना कैफ
आमतौर पर देखा जाता है कि ब्रेक अप होने पर फिल्म स्टार सामने आने से बचते हैं, लेकिन कैटरीना कैफ अपवाद हैं। रणबीर कपूर से उनके ब्रेक अप की चर्चा है, बावजूद इसके वे पूरे जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म 'फितूर' का प्रमोशन कर रही हैं। पिछले सप्ताह वे दिल्ली की रोमांटिक प्लेस लोधी गार्डन में फिल्म के हीरो आदित्य राय कपूर के साथ थीं और अभी भी वे प्रमोशन कर रही हैं। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा 'ब्रेक अप के बावजूद भी कैटरीना ने एक दिन का ब्रेक नहीं लिया। वे तय शेड्युल के अनुसार ही फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। न ही उनका ध्यान भटका है।' 
कैटरीना ने तो 'फितूर' को 25 दिन प्रमोशन के लिए दिए हैं और वे कभी इतने दिन किसी फिल्म को देती नहीं हैं। वे प्रोफेशनल हैं और बहादुरी से मीडिया का सामना भी कर रही हैं। मीडिया के सवालों से बचने की कोशिश उन्होंने कभी नहीं की। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi