Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल संग शादी करने जा रहीं रिद्धिमा पंडित, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

हमें फॉलो करें क्या अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल संग शादी करने जा रहीं रिद्धिमा पंडित, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 1 जून 2024 (12:05 IST)
Riddhima Pandit Wedding Rumors: बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं क्रिकेटर्स संग रिलेशन‍ में रह चुकी हैं और कई अपना घर भी बसा चुकी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम भी एक भारतीय क्रिकेटर संग जुड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही है कि रिद्धिमा जल्द ही अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल संग शादी करने जा रही हैं। 
 
वहीं रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। 'टेलीचक्कर' की एक रिपोर्ट के अनुसार रिद्धिमा पंडित ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस खबरों को गलत बताया है। 
रिद्धिमा ने कहा, मैं पत्रकारों के बहुत सारे कॉल से जाग उठी, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण हो रहा है, तो मैं खुद आकर खबर की घोषणा करूंगी। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
 
बता दें कि रिद्धिमा पंडित टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह बहू हमारी रजनीकांत, और खतरा खतरा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का भी हिस्सा रही थीं। 
 
क्रिकेटर शुभमन गिल की बात करें, तो उनका नाम अक्सर कई सेलेब्स के साथ जोड़ा जाता है। इससे पहले उनका नाम अभिनेत्री सारा अली खान से जोड़ा गया था। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता था। इसके बाद उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ भी जुड़ा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान नहीं, अनिल कपूर करेंगे Bigg Boss OTT 3 होस्ट, इस दिन से होगा शुरू