Publish Date: Sat, 02 Nov 2019 (17:17 IST)
Updated Date: Sat, 02 Nov 2019 (17:22 IST)
पिछले दिनों खबर आई कि थोक में फिल्म और टीवी सीरियल बनाने वाली एकता कपूर सनी लियोनी को लेकर एक वेब सीरिज बनाने जा रही है। वैसे भी सनी और एकता में मधुर रिश्ते हैं और वे पहले साथ काम कर भी चुके हैं।
अब इस वेब सीरिज का सब्जेक्ट क्या होगा? इसका जवाब बॉलीवुड के खबरचियों ने बताया कि यह कामसूत्र पर आधारित होगी। सनी के फैंस की यह बात जान कर बांछें खिल गईं, लेकिन जल्दी ही इस पर पानी पड़ गया।
बताया जा रहा है कि सनी ने कामसूत्र आधारित वेबसीरिज को नो कह दिया। सूत्रों के अनुसार सनी अब इस तरह के रोल नहीं करना चाहते जिसमें बहुत ज्यादा एक्सपोज़ करना पड़े।
एकता ठहरी सनी की पक्की दोस्त। बजाय सनी को बदलने के उन्होंने वेब सीरिज का विषय ही बदल डाला। अब एकता के लिए सनी वेब सीरिज करेंगी लेकिन इसका विषय कामसूत्र न होकर दूसरा होगा।
संभव है कि एकता कामसूत्र वाली सीरिज किसी और अन्य हीरोइन के साथ बनाए। इसीलिए तो एकता को तेज तर्रार प्रोड्यसूर कहा जाता है।