Publish Date: Wed, 30 Oct 2019 (18:49 IST)
Updated Date: Wed, 30 Oct 2019 (18:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड कैरेक्टर और आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब सनी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। वह जल्द दर्शकों के सामने क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी। सनी लियोनी एक डांस शो ‘अभिमन्यु’ में नजर आएंगी, जिसे कथक डांसर संदीप महावीर कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
‘अभिमन्यु’ एक तरह का प्ले है, जो ब्रोडवे स्टाइल में किया जाएगा। इसमें कथक और हिप-हॉप डांस का मिश्रण होगा।
सनी लियोनी इस डांस शो के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इसके लिए वह 12 घंटे प्रेक्टिस करती हैं। बताया जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस में सनी 15 किलो का लहंगा पहनकर 60 अन्य डांसर्स के साथ कथक करती नजर आएंगी।
सनी इस डांस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। शो को लेकर सनी ने कहा कि मैं हमेशा से एक ब्रॉडवे करना चाहता थी और अब ‘अभिमन्यु’ के रूप में मेरा सपना हकीकत में तब्दील हो रहा है।
वहीं, संदीप महावीर का कहना है कि ‘अभिमन्यु’ करना उनके जीवन का एक सपना था और सनी इसे पूरा करने जा रही हैं।
बता दें कि ‘अभिमन्यु’ एक डांसर की यात्रा है और इसे कई डांस फॉर्म और म्यूजिक के माध्यम से दिखाया जाएगा।
फिलहाल सनी लियोनी दुबई में पति डेनियल वेबर के साथ हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी। साथ ही, वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में भी नजर आएंगी।