Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाउसफुल 5 में हुई जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री, अक्षय कुमार के अपोजिट आएंगी नजर!

हमें फॉलो करें हाउसफुल 5 में हुई जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री, अक्षय कुमार के अपोजिट आएंगी नजर!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 24 अगस्त 2024 (14:12 IST)
Film Housefull 5: साजिद नाडियाडवाली की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किा है। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। 'हाउसफुल 5' में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म में अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हुई थीं। 
 
अब इस फिल्म में एक और हसीना की एंट्री हो गई है। जैकलीन फर्नांडिस भी 'हाउसफुल 5' का हिस्सा होगी। बताया जा रहा है कि जैकलीन फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
जैकलीन हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए उत्साहित हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म हाउसफुल 5 के लिए अन्य लीड अभिनेत्रियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी की ये जगहें लगाती हैं स्वर्ग से भी सुन्दर