Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैकलीन के साथ वरुण जज करेंगे डांस रियलिटी शो

हमें फॉलो करें जैकलीन के साथ वरुण जज करेंगे डांस रियलिटी शो
झलक दिखला जा का सीज़न 9 कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है और फिलहाल जजेस का चयन हो रहा है। मलाइका अरोरा खान ने यह शो छोड़ दिया है और उनकी जगह जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। 
 
पिछले वर्ष इस शो में शाहिद कपूर थे। शाहिद की जगह युवा सितारे को ढूंढा जा रहा था। पहले रणवीर सिंह से सम्पर्क किया गया, लेकिन रणवीर टीवी पर नहीं आना चाहते और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। रणवीर के बाद ऐसे सितारे की खोज की गई जो युवाओं में लोकप्रिय हो और वरुण धवन पर यह खोज खत्म हुईं। 
 
तीसरे जज के रूप में करण जौहर नजर आ सकते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने आधे में से यह शो छोड़ दिया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी शादी को लेकर क्या बोले सलमान