Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 (12:36 IST)
Updated Date: Sun, 06 Apr 2025 (13:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। किम बीते कुछ समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें हार्ट स्टोक आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था।
6 मार्च की सुबह किम फर्नांडिस ने आखिरी सांस ली। जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब थीं। जब उनकी मां बीमार थीं, तो जैकलीन पूरे समय उनके साथ थीं। उन्हें अक्सर अस्पताल आते देखा जाता था।
जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक उनकी मां के निधन को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। मां के अस्पताल में भर्ती होने के कारण जैकलीन IPL में परफॉर्म करने के लिए भी नहीं पहुंची थीं। उन्हें 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में परफॉर्म करना था।
बता दें कि जैकलीन के पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां मलेशियाई और कनाडाई मूल की थीं। उनके नाना कनाडाई और परदादा भारत के गोवा से थे।