Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘अंगूर’ का रीमेक बना रहे रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह संग नजर आएगी ये हसीना!

Advertiesment
हमें फॉलो करें ‘अंगूर’ का रीमेक बना रहे रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह संग नजर आएगी ये हसीना!
, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (15:03 IST)
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ आने जा रही है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी 1982 की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म में रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी।



रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस को रणवीर सिंह के अपोजिट लेने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि रोहित स्क्रिप्ट को मॉर्डन टच देने का काम कर रहे हैं। जैसे उन्होंने ‘गोलमाल’ को ‘बोल बच्चन’ में तब्दील किया था।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी 2015 से ‘अंगूर’ का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रोहित पहले यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे लेकिन तब बात बन नहीं पाई और उसके बाद इन दोनों ने मिलकर ‘दिलवाले’ बनाई। बताया जा रहा है कि रोहित ने लॉकडाउन के दौरान इसकी स्क्रिप्ट पर जमकर काम किया है।



रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब रणवीर डबल रोल करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माता के 51 शक्ति पीठ : कामगिरि कामाख्‍या शक्तिपीठ-8