Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दोस्तों को इसलिए चाहिए जैकलीन से पार्टी

हमें फॉलो करें दोस्तों को इसलिए चाहिए जैकलीन से पार्टी
जैकलीन फर्नांडीज़ आजकल सातवें आसमान पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'जुड़वा 2' सफल हुई और साथ ही उनके काम को भी सराहा गया। दर्शकों और बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का काफी अच्छा असर रहा। फिल्म में जैकलीन की चुलबुली मस्ती और एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके अलावा उनकी हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी चटपटे गानों ने लोगों को पार्टी सांग्स दिए। 
 
इस फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस को कई ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर्स आए। इनमें से जैकलीन ने 4 पर साइन भी कर दी है। इसके बाद अब वे सलमान के साथ 'रेस 3' जैसी बड़ी फिल्म भी कर रही हैं। खबर है कि वे अगले साल सुशांत सिंह राजपुत के साथ भी किसी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। 
 
अब इतनी सारी खुशियों के बीच पार्टी तो बनती है। भले ही जैकलीन अपने कई प्रोजेक्ट्स में फिलहाल व्यस्त हों लेकिन उनके दोस्त ज़रूर उनसे एक पार्टी की उम्मीद करते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नया ट्विस्ट