Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाह्नवी कपूर का क्लासिकल डांस देख फैंस को आई श्रीदेवी की याद

हमें फॉलो करें जाह्नवी कपूर का क्लासिकल डांस देख फैंस को आई श्रीदेवी की याद

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 20 नवंबर 2023 (11:59 IST)
Janhvi Kapoor Classical Dance: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। जाह्नवी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर भी छाई रहती हैं। लेकिन इस बार जाह्नवी ने अपने डांसिंग का हूनर दिखाकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 
 
जाह्नवी कपूर ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह 'जीया जले' जाने पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जाह्नवी व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने क्लासिकल डांस करती देखी जा सकती हैं। 
 
वीडियो में जाह्नवी नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उनके बाल बंधे हुए हैं और उन्होंने झुमके पहने हुए हैं। डांस के दौरान जाह्नवी ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल लिया है। एक्ट्रेस का डांस देखकर कई फैंस को उनकी मां श्रीदेवी की याद भी आ गई है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन लिखा, 'आखिरकार क्रिकेट की चोटों के बाद डांस क्लास में वापस आ गई।' जाह्नवी जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में महिला क्रिकेटर के किरदार में नजर आने वाली हैं।
 
जाह्नवी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल अपनी मां की तरह।' एक अन्य ने लिखा, 'खूबसूरत डांस और मूव्स भी... ऐसा लग रहा है जैसे श्रीदेवी मैम डांस कर रही हैं।' वहीं कई यूजर ने 'सो ब्यूटीफुल सो एलिगेट... जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' लिखकर जाह्नवी की तारीफ की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बीच शाहरुख खान ने जीता दिल, उठाया आशा भोसले की चाय का खाली कप, वीडियो वायरल