Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाह्नवी कपूर के फिल्मफेयर लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

हमें फॉलो करें जाह्नवी कपूर के फिल्मफेयर लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

WD Entertainment Desk

, रविवार, 30 अप्रैल 2023 (18:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस लुक से अक्सर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में अपने लुक्स की वजह से छा जाती हैं।
 
webdunia
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर शिरकत की। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपने लुक की कुछ तस्वीरें जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
 
webdunia
जाह्नवी कपूर ने डार्क पर्पल कलर का डीपनेक गाउन पहनकर इस इवेंट में शिरकत की। जाह्नवी के इस गाउन में ट्रेल भी दी गईथी, जो उसे रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रहा था। 
 
webdunia
इस खूबसूरत ड्रेस के साथ जाह्नवी ने गले में सिल्वर चोकर नेकलेस पहना हुआ है। ग्लासी मेकअप और खुले बालों के साथ जाह्नवी ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 
 
webdunia
चेहरे पर किलर स्माइल के साथ जाह्नवी कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, हाय फिल्मफेयर। 
 
webdunia
जाह्नवी कपूर का फिल्मफेयर लुक काफी रॉयल लग रहा है। जाह्नवी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
webdunia
जाह्नवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर की 'एनटीआर 30' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने सेट पर लड़कियों की ड्रेस को लेकर क्यों बनाया था रूल? एक्टर ने बताई वजह