Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लहंगा पहन जाह्नवी कपूर ने किया रैंप वॉक, ग्लैमरस लुक से जीता फैंस का दिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Janhvi Kapoor

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 30 जुलाई 2025 (13:04 IST)
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। जाह्नवी अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 के रैंप पर अपनी अदाओं से तहलका मचा दिया। 
 
webdunia
जाह्नवी कपूर ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए शोस्टॉपर बनीं। अपने देसी लुक से जाह्नवी ने रैंप पर चार चांद लगा दिए। 
 
webdunia
तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ब्लश पिंक टोन वाला सुपर स्टाइलिश और बेहद सुंदर लहंगा पहने दिख रही हैं। एक्ट्रेस के लहंगे पर बेहद बारीक काम किया हुआ है। 
 
webdunia
जाह्नवी ने लहंगे के साथ मेचिंग कलर स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज पर भी बारीक कढ़ाई की गई है। साथ ही मोतियों से स्लीव्स सजाई गई है। 
 
webdunia
इसके साथ जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए नेट का मुलायम दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने फ्लोरल चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं। 
 
webdunia
जाह्नवी ने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। फिश कट वाले इस स्टाइलिश लहंगे में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्‍ट कर रही हैं। 
 
webdunia
डिजाइनर जयंती रेड्डी के इस आउटफिट में मॉडर्न और ट्रेडिशनल का शानदार फ्यूजन देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'जयंती रेड्डी लेबल के लिए वॉक करना बहुत अच्छा लगा।' 
 
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर