Publish Date: Tue, 16 Mar 2021 (15:03 IST)Updated Date: Tue, 16 Mar 2021 (15:17 IST)
Photo : Instagram
जान्हवी कपूर भी बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं। धड़क, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल और रूही जैसी उनकी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। गुंजन सक्सेना में जहां उनकी एक्टिंग बढ़िया थी, वहीं रूही और धड़क में उनका अभिनय पसंद नहीं किया, लेकिन यह बात सभी मानते हैं कि उनमें एक अच्छी एक्टर बनने के गुण हैं।
Photo : Instagram
हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट की है। इनमें वे रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका यह रेड हॉट अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। ढेर सारे लाइक्स मिले हैं।
Photo : Instagram
सोशल मीडिया पर जान्हवी इन दिनों अपने ग्लैमरस फोटो पोस्ट करने लगी हैं। अब यह बदलाव क्यों हुआ है, इसका जवाब वे ही दे सकती हैं।