Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जावेद अख्तर ने लगाई मुहर, 21 फरवरी को शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

Advertiesment
हमें फॉलो करें जावेद अख्तर ने लगाई मुहर, 21 फरवरी को शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (17:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों 21 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

 
अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर ने कंफर्म कर दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने अपने बेटे की शादी पर मुहर लगा दी है। खबरों के अनुसार जावेद अख्तर ने कहा, 'हां, शादी हो रही है। तैयारियां हो रही हैं, जो कि वेडिंग प्लानर कर रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा, कोरोना की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि, हम बड़े पैमाने पर कुछ भी होस्ट नहीं कर सकते हैं। हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। ये बहुत सिंपल शादी होगी। अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं।
 
फरहान और शिबानी पिछले कुछ समय से शादी की योजना बना रहे थे और आखिरकार अब उन्होंने चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए पार्टनर बनने की औपचारिक कसम लेंगे।
 
बता दें कि यह फरहान अख्तर की दूसरी शादी होगी। उन्होंने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद फरहान मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा तन्ना ने हाथों में लगी वरुण बंगेरा के नाम की मेहंदी, तस्वीरें वायरल