Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 (11:56 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 (11:57 IST)
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ ही सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के बीच कुछ हलकों से इसे 'प्रोपेगेंडा' बताने की कोशिशें भी तेज हुई हैं।
अब दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने फिल्म की आलोचना करने वालों के लिए भी एक संदेश दिया है।
एएनआई से बात करते हुए जया प्रदा ने कहा, यह एक शानदार फिल्म है, ऐसी फिल्म जिसे लोगों ने इतने वर्षों में नहीं देखा है। मुझे 'धुरंधर 2' पर बहुत गर्व है। आजकल किसी भी काम की बुराई करना बहुत आसान हो गया है। लेकिन जिस समर्पण से आदित्य धर ने स्क्रिप्ट लिखी और जिस तरह से रणवीर सिंह व अन्य कलाकारों ने मेहनत की, वह काबिल-ए-तारीफ है।
रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, रणवीर सिंह ने जो किरदार (जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी) निभाया है, उसके लिए मैं उन्हें 100 प्रतिशत बधाई देती हूं। ऐसी स्क्रिप्ट न पहले कभी बनी है और न ही भविष्य में बनेगी। मैं दर्शकों से अपील करती हूं कि बिना देखे फिल्म पर राय न बनाएं।
फिल्म की कहानी सच्ची आतंकी घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं जो दुश्मन के गढ़ में घुसकर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों का पर्दाफाश करता है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें