Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जॉन अब्राहम ने फैंस को अपने ‘बच्चों’ से मिलवाया, शेयर किया वीडियो

हमें फॉलो करें जॉन अब्राहम ने फैंस को अपने ‘बच्चों’ से मिलवाया, शेयर किया वीडियो
, गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (15:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम बाइक्स के शौकीन हैं और उनका यह शौक किसी से छिपा भी नहीं है। जॉन अपने बाइक्स को अपने बच्चों जैसा ही प्यार करते हैं। हाल ही में जॉन ने इंस्टाग्राम पर अपने इन्हीं ‘बच्चों’ का एक वीडियो शेयर किया है।
 
यूं तो जॉन अपनी आगामी फिल्म ‘पागलपंती’ के प्रोमोशन में बिजी हैं, लेकिन वक्त निकालकर उन्होंने फैंस को अपने ‘बच्चों’ से मिलवाया। जॉन ने वीडियो में अपनी 6 बाइक्स के बारे में बताया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे बच्चे’।
 
उनके वीडियो की शुरुआत ब्लैक Kawasaki Ninja ZX 14R से हुई, जिसकी कीमत करीबन 19.5 लाख रुपए है। फिर उन्होंने अपने ‘फैंटास्टिक बेबी’ Aprilia RSV4 से मिलाया, जो रेड, ब्लैक एंड व्हाइट कलर में है। इस बाइक की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। उसके बाद जॉन ने अपने ‘न्यू बेबी’ से मिलाया, वो है ब्लू कलर की Yamaha R1, जिसकी कीमत लगभग 19.5 लाख रुपए है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My babies !! . . #superbikes

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on



आगे बढ़ते हुए जॉन ने अपनी रेड कलर की Ducati Panigale V4 दिखाई, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। फिर उन्होंने एक और ‘ब्यूटीफुल पीस ऑफ आर्ट’ MV Augusta F3 800 से मिलाया। इस बाइक की कीमत करीबन 18 लाख रुपए है। आखिर में उन्होंने अपने कलेक्शन की सबसे महंगी बाइक दिखाई- 60वीं एनिवर्सरी स्पेशल Yamaha VMax 1700 cc, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है।
 
बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पागलपंती’ इसी शक्रवार 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉन के साथ अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन ‘मुंबई सागा’, ‘सत्यमेव जयते 2’ में भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजामौली की 'आरआरआर' में हुई बॉलीवुड सितारों की एंट्री, कैरेक्टर पोस्टर रिलीज