Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काबिल का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

Advertiesment
काबिल
रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का मुकाबला शाहरुख खान की 'रईस' से चल रहा है। कलेक्शन के मामले में भले ही रईस की तुलना में काबिल पिछड़ी हो, लेकिन पूरे दमखम के साथ मुकाबला कर रही है। अभी भी यह फिल्म टिकी हुई है और उम्मीद है कि यह फिल्म भी सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लगेगी, भले ही समय लगेगा। 
 
फिल्म ने छठे दिन 6.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छ: दिनों में यह फिल्म अब तक 73.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। छठे दिन सोमवार था और वर्किंग डे को देखते हुए फिल्म के कलेक्शन अच्छे माने जा सकते हैं। 'काबिल' सिंगल स्क्रीन की तुलना में मल्टीप्लेक्स में मजबूत है। शाम और रात के शो अच्छे जा रहे हैं। 


 
यदि रितिक की फिल्मों की बात की जाए तो काबिल रितिक की ऑल टाइम फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है। जल्दी ही यह धूम 2 (82 करोड़) और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (90 करोड़) से भी आगे निकल जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रईस’ की तुलना ‘दंगल’ या ‘सुल्तान’ से नहीं की जा सकती