Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान ने फिल्म ‘कागज़’ में एक कविता को दी आवाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान ने फिल्म ‘कागज़’ में एक कविता को दी आवाज
, बुधवार, 6 जनवरी 2021 (13:30 IST)
जी5 की आगामी फिल्म 'कागज़' के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिका में हैं और 7 जनवरी को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। सतीश कौशिक, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है, ने कुछ दिलचस्प विवरण साझा किए हैं कि कैसे सलमान खान ने फिल्म के लिए एक कविता गाई है।

webdunia

 
सतीश कौशिक ने बताया- "हाँ, उन्होंने युवा कवि अज़ीम अहमद अब्बासी द्वारा लिखित कविता के लिए अपनी आवाज़ दी है, जो कि फिल्म ‘कागज़’ को संक्षेप में प्रस्तुत करनेवाली कविता है। यह फिल्म के शुरुआत और अंत में आती है।"
 
‘कागज’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और सतीश कौशिक प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, फिल्म सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित है और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में मोनल गज्जर और अमर उपाध्याय के साथ दिखेंगे। फिल्म 7 जनवरी 2021 को जी5 पर रिलीज़ होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या विराट कोहली ने फोटो से दिया इशारा, 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं अनुष्का!