Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर कैसी है 'कहानी 2' की शुरुआत?

Advertiesment
कहानी 2
कहानी 2 का प्रचार तो खूब किया गया, लेकिन फिल्म का माहौल वैसा नहीं बन पाया जैसा 'कहानी' का बना था। नोटबंदी का भी असर इसे मान सकते हैं। 'कहानी 2' से जोरदार ओपनिंग की आशा बॉलीवुड को नहीं थी और वैसा नजारा ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नजर आया। मल्टीप्लेक्स में सुबह के शो में खास भीड़ नहीं थी। लगभग 20 प्रतिशत की ओपनिंग फिल्म की लगी है। 'कहानी 2' माउथ पब्लिसिटी और अच्‍छी समीक्षाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर है। फिल्म समीक्षकों की यह राय है कि फिल्म एक बार देखी जा सकती है। 
 
कहानी 2 को लगभग 1200 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। मल्टीप्लेक्स और बड़े शहर में फिल्म की टारगेट ऑडियंस है। पहले दिन का आंकड़ा 4 से 5 करोड़ के बीच रह सकता है। यदि शाम और रात के शो में ज्यादा दर्शक आते हैं, जैसा कि आमतौर पर मल्टीप्लेक्स में होता है, तो आंकड़ा सात करोड़ तक भी जा सकता है। वैसे यह फिल्म पहले दिन 'कहानी' से ज्यादा कलेक्शन निश्चित रूप से करेगी। कहानी ने पहले दिन  2.95 करोड़ का कलेक्शन किया था और फर्स्ट वीकेंड पर यह आंकड़ा लगभग 14 करोड़ का था। कहानी 2 इस आंकड़े से आगे निकल जाएगी। 


 
कहानी ने बाद में रफ्तार पकड़ी थी। क्या कहानी 2 ऐसा कर पाएगी? आने वाले दिनों में जवाब मिल जाएगा। कहानी 2 को 'डियर जिंदगी' से कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि दोनों फिल्मों की टारगेट ऑडियंस समान है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहानी 2 : फिल्म समीक्षा