Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी काजोल की एंट्री

हमें फॉलो करें टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी काजोल की एंट्री

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 जुलाई 2023 (17:57 IST)
Kajol in YRKKH: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में काजोल एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं अब काजोल स्टारप्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी विशेष उपस्थिती दर्ज करने जा रही है।
 
राजन शाही द्वारा निर्मित, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। दर्शकों को शुरू से ही शो से प्यार हो गया, चाहे वह उसका प्लॉट हो, प्रदर्शन हो, या शो का कोई अन्य पहलू हो। यह शो अलग-अलग भावनाओं और रिश्तों की छूता है। ऐसे में, दर्शक इन भावनाओं को असल जिंदगी में भी महसूस अनुभव करते है।
 
webdunia
रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ बतौर लीड जोड़ी हैं। यह जोड़ी अभिमन्यु और अक्षरा की भूमिका निभाती है और उनके उत्साही प्रशंसक उन्हें प्यार से अभिरा के नाम से बुलाना पसंद करते हैं। शो की कहानी अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमती है। अबीर से दूर होने के कारण अक्षरा उदास है। 
 
अक्षरा कस्टडी की लड़ाई हार गई है, जिसके कारण अबीर, अभिमन्यु के साथ रहता है। शो में इस वक्त नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल का ट्रैक शो में अबीर की कस्टडी पर केंद्रित है। वहीं अब शो में काजोल की एंट्री देखने मिलने वाली है। 
 
काजोल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने हॉटस्टार शो, द ट्रायल से नोयोनिका के रूप में एक विशेष उपस्थिति दर्ज कर रही हैं, जो वर्तमान में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। जब से दर्शकों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में काजोल की झलक देखी है, फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं और एपिसोड के लिए उत्साहित हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृति सेनन ने बताया काजोल के साथ 'दो पत्ती' में काम करने का एक्सपीरियंस