Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की 'जवान' का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'जवान' का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 जुलाई 2023 (16:54 IST)
jawan theme song: बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज किया गया है। 'जवान' के प्रीव्यू में शाहरुख खान कई अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
 
फैंस को 'जवान' का प्रीव्यू काफी पसंद आया था। इसके अलावा प्रीव्यू में एक और चीज़ जिसने सभी का ध्यान खींचा, वह है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वहीं अब मेकर्स ने 'जवान' का थीम सॉन्ग रिलीज किया है। 
 
जवान के थीम सॉन्ग को अनिरुद्ध रविचंद्रन ने कंपोज किया हैं और राजा कुमारी ने गाया हैं। हाल ही में रिलीज हुए थीम सॉन्ग ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। 
 
बता दें कि 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे एटली कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुको, नयनतारा, विजय सेतुपति नजर आने वाले है। 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लोरल बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर जाह्नवी कपूर ने दिखाई हॉट अदाएं