Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म तानाजी में हुई काजोल की एंट्री, अजय देवगन संग दिखेंगी इस रोल में!

फिल्म में काजोल अजय देवगन की पत्नी का रोल निभा सकती हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म तानाजी में हुई काजोल की एंट्री, अजय देवगन संग दिखेंगी इस रोल में!
बॉलीवुड हीरो अजय देवगन जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। अजय अपनी इस महत्वाकांक्षी फिल्म मे मराठा योद्धा के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
 
webdunia
अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही हैं कि अजय की रियल लाइफ पत्नी काजोल फिल्म में भी अजय की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। अजय देवगन फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म में काजोल अजय देवगन की पत्नी का रोल निभा सकती हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में काजोल ने एक क्लासिकल गाना शूट किया है, जिसकी शूटिंग दिसंबर के दौरान पूरी हुई है। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी पर्दे पर हमेंशा हिट रही है। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं। इस जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है और कई सफल फिल्में उन्होंने दी है।
 
सलमान खान निभाएंगे शिवाजी का रोल!
वहीं इस फिल्म में सलमान खान के भी छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाने की खबरें हैं। मुगलों और मराठों के युद्ध पर बनी इस फिल्म में सलमान का रोल कैमियो होगा या फुल फ्लेजेड ये अभी साफ नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन संग दोस्‍ती की वजह से सलमान इस प्रोजेक्‍ट में साथ आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सानिया मिर्जा का खुलासा, बिरयानी खाने के बाद कपिल शर्मा ने नहीं लौटाए उनके बर्तन