Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्रम के सुपरहिट होते ही कमल हासन ने सूर्या के चंद मिनट के रोल के बदले दी 47 लाख की घड़ी

फिल्म 'विक्रम हिट लिस्ट' की कामयाबी से खुश होकर कमल हासन इन दिनों फिल्म से जुड़े लोगों को महंगी गिफ्ट दे रहे हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vikram Hit List
, गुरुवार, 9 जून 2022 (11:59 IST)
कमल हासन की हालिया रिलीज फिल्म 'विक्रम : हिट लिस्ट' के हिंदी वर्जन ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो, लेकिन दक्षिण भारत और विदेश में यह फिल्म सुपरहिट हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी सराहना की है। संभव है कि इससे हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को दर्शक मिले। 
 
कमल हासन तो हैं ही जोरदार कलाकार, उनकी फिल्म में परफॉर्मेंस गजब की है। कमल हासन के साथ-साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल की एक्टिंग भी सुर्खियों में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तमिलनाडु में आय के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 
webdunia
इस फिल्म की एक और खास बात है कि सुपरस्टार सूर्या भी इस मूवी में नजर आए हैं। उनका रोल चंद मिनट का है, लेकिन इतने कम समय में आकर भी वे छा गए। दर्शकों की जो तालियां उन्हें एंट्री पर मिलती है वो जबरदस्त है। 
कमल हासन भी सूर्या के स्टारडम से चकित हैं और उन्होंने खुश होकर सूर्या को रोलैक्स घड़ी दी है। सूर्या ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने घड़ी का फोटो पोस्ट किया है। साथ ही वो फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें कमल हासन उन्हें घड़ी पहना रहे हैं। सूर्या के अनसार यह ऐसा पल है जो आपकी जिंदगी खूबसूरत बना देता है। इस घड़ी की कीमत 47 लाख बताई जा रही है। 
इसके पहले कमल हासन ने फिल्म की सफलता से खुश होकर निर्देशक लोकेश कनगराज को लेक्सस कार गिफ्ट की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में पहुंचे शाहरुख खान