Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं काम्या पंजाबी, हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

हमें फॉलो करें शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं काम्या पंजाबी, हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने
, सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:30 IST)
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शादी के 10 दिन पहले ही काम्या ने अपने दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी। जिसके बाद से उनके घर में माता की चौकी हुई। माता की चौकी के साथ ही काम्या की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।


शादी से एक दिन पहले हुई काम्या की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। काम्या खुद ही अपनी शादी की अपडेट्स अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं।
 
तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहनी हुई हैं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्त हल्दी लगा रहे हैं। तस्वीरों में काम्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
इस दौरान काम्या की बेटी अपनी मां का हाथ थामे नजर आईं। शलभ दांग के साथ अपने इस नए रिश्ते की शुरूआत को लेकर खुशी काम्या के चेहरे पर साफ दिख रही हैं।

काम्या की इन तस्वीरों पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। इससे पहले काम्या ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। 
 
काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने पिछले साल 10 फरवरी के दिन ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Oscar 2020: पैरासाइट बेस्ट फिल्म, जानिए किसे मिला क्या अवॉर्ड