Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी बार मां बनने वाली हैं कंगना की बहन रंगोली चंदेल, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

हमें फॉलो करें दूसरी बार मां बनने वाली हैं कंगना की बहन रंगोली चंदेल, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (15:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार रंगोली अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं।

 
रंगोली चंदेल ने एक खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है कि वह दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपनी कोख से बच्चा पैदा करने या सरोगेसी की मदद लेने के बजाय एक अनाथ बच्ची को गोद लेने का फैसला किया है।
 
रंगोली ने ट्वीट किया, 'मैंने और मेरे पति ने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। मैं कपल्स को बच्चा अडॉप्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं बजाए सरोगेसी के। इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो, जो पेरेंट बनना चाहते हैं।'
 
रंगोली ने एक अन्य ट्वीट मे लिखा, 'मेरी बहन कंगना ने मुझे ऐसा करने को प्रेरित किया है। अजय (रंगोली के पति) और मैंने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। उम्मीद है कुछ ही महीनों में हमारी बेटी हमारे साथ होगी। कंगना ने उसे गंगा नाम दिया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बच्ची को घर दिलाने के काबिल हूं।' 
 
बता दें कि रंगोली पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उनके बेटे का नाम पृथ्वी है। पिछले दिनों रंगोली आलिया भट्‍ट पर निशाना साधने को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल, हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित फिल्मफेयर 2020 में आलिया भट्ट को गली बॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इसपर रंगोली चंदेल ने नाराजगी जताई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रघुवीर यादव की पत्नी ने शादी के 32 साल बाद मांगा तलाक और 10 करोड़ रुपये