Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंगना रनौट ने साधा करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना, कही यह बात

हमें फॉलो करें कंगना रनौट ने साधा करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना, कही यह बात
, गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (15:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। कंगना अक्सर कई सेलेब्स पर भी निशाना साधती रहती हैं। वहीं कंगना ने एक बार फिर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं।

 
दरअसल, एक ट्रेड एनालिस्ट ने हाल ही में ट्वीट कर यह जानकारी दी कि कंगना रनौट की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट नहीं बदलेगी। कंगना ने इस पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना साधा और उन्हें 'बॉलीवुड के ठेकेदार' बताया। 
 
webdunia
कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'इन्होंने मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंकने के लिए सबकुछ किया, गैंग बनाया, मुझे हैरास किया। आज बॉलीवुड के ठेकेदार करण जौहर और आदित्य चोपड़ा छुप रहे हैं। सारे बड़े हीरो छुप रहे हैं लेकिन कंगना अपनी टीम के साथ बॉलीवुड को बचाने के लिए 100 करोड़ बजट की फिल्म के साथ आ रही है।'
 
webdunia
कंगना ने अगले ट्वीट में खुद को उनकी मां तक बता दिया। कंगना ने लिखा, 'इतिहास सुनहरे शब्दों में यह लिख सकता है कि जो बाहर से आई सौतेली संतान थी, वो उनका उद्धार करने के लिए थी। आप नहीं जानते कि जीवन में हमें खुश करने के कई तरीके हैं, अगर ऐसा होता है तो याद रखना, बुलीवुड चिल्लर पार्टी फिर कभी अपनी मां के खिलाफ गैंगअप मत करना क्योंकि मां मां होती है।'
 
यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधा हो, इससे पहले भी वो कई बार उनपर हमला कर चुकी है। कंगना की फिल्म थलाइवी की बात करें तो ये फिल्म 23 अप्रैल 2021 को थियेटरों में रिलीज होगी। ए.एल विजय के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलेगु और हिन्दी भाषा में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुपम खेर ने की पत्नी किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि, बोले- वो हमेशा ही एक फाइटर रही हैं