Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

कंगना रनौट ने साधा महेश भट्ट पर निशाना, बोलीं- इनका असली नाम 'असलम' है, शादी के लिए किया...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kangana Ranaut
, सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (12:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर किसी न किसी सेलेब्स पर निशाना साधती रहती हैं। अब कंगना रनौट के निशाने पर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आ गए हैं। एक्ट्रेस ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा है।

 
कंगना रनौट ने दावा किया की महेश भट्ट का असली नाम 'असलम' है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महेश भट्ट को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए न कि किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। जब उन्होंने 'धर्मांतरण' किया है।'
 
कंगना ने लिखा, महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। मुझे बताया गया है कि उनका असली नाम असलम है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी (सोनी राजदान) से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया।
 
महेश भट्ट अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने साल 1970 में लोरेन ब्राइट से शादी रचाई थी। शादी के बाद लोरेन ने अपना नाम किरण भट्ट कर लिया था। इन दोनों के दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है। इसके बाद साल 1986 में महेश सोनी राजदान के साथ रिश्ते में आ गए। 
 
महेश भट्ट से पहले कंगना उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट पर भी निशाना साध चुकी हैं। बीते साल कंगना ने महेश भट्ट पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, 'आशिकी 3' में आएंगे नजर