Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर श्रॉफ की मम्मी संग सलमान खान ने किया था अपना पहला एड, 40 साल पहले ऐसे दिखते थे भाईजान

हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ की मम्मी संग सलमान खान ने किया था अपना पहला एड, 40 साल पहले ऐसे दिखते थे भाईजान

WD Entertainment Desk

, रविवार, 23 अप्रैल 2023 (14:27 IST)
सलमान खान ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। सलमान की फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान बीते करीब 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इतने सालों में सलमान के लुक में भी काफी बदलाव आया है। 

 
सलमान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही सलमान खान ऐड में नजर आ चुके थे। सलमान खान ने 1983 में अपना पहला एड टाइगर श्रॉफ की मम्मी आयशा श्रॉफ के साथ किया था। उन दिनो आयशा मॉडलिंग में बड़ा नाम हुआ करती थीं। वहीं सलमान ने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था।
 
सलमान खान ने अपना पहला टीवी एड कैम्पा कोला के लिए किया था। यह एड अंडमान द्वीप समूह के पास शूट किया गया था। हाल ही में आयशा श्रॉफ ने इस पुराने एड को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा ने लिखा था, 'जब जिंदगी सिंपल और मजेदार थी। पहचानो इसमें कौन-कौन है।'
 
इस वीडियो में सलमान खान और आयशा श्रॉफ दोनों को ही पहचानना मुश्किल हो रहा है। सलमान काफी दुबले-पतलें नजर आ रहे हैं। उस समय सलमान की उम्र 18 साल थी। इन ‍दोनों के अलावा और भी कई कई लोग इस एड में नजर आ रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइटल को लेकर कानूनी पचड़े में फंसी आयुष शर्मा की 'रुस्लान', मिला लीगल नोटिस