Publish Date: Fri, 29 Oct 2021 (15:26 IST)
Updated Date: Fri, 29 Oct 2021 (15:44 IST)
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। पुनीत को दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में एडमिट थे। उनकी उम्र 46 साल थी।
पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पुनीत के निधन के बाद उनके फैंस की भीड़ अस्पताल के बाद जुट गई है।
डॉ रंगनाथ नायक ने बताया, एक्टर पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी। पुनीत राजकुमार का आईसीयू में इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
खबरों के अनुसार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अस्पताल और उनके घर के बाहर फैंस की हजारों की भीड़ देखकर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है बताया जा रहा है कि कर्नाटक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार ने तुरंत सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया है।
पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के सबसे छोटे बेटे और केएफआई शिवराज कुमार के छोटे भाई हैं। पुनीत को फैंस प्यार से अप्पा बुलाते थे। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।