Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचीं मलाइका अरोरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें aryan khan
, शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (14:22 IST)
ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स खुशी जाहिर कर रहे हैं। शाहरुख के फैंस ने भी मन्नत के बाहर जमकर आतिशबाजी की थी। वहीं आर्यन की जमानत की खबर सामने आते ही मलाइका अरोरा शाहरुख के घर मन्नत पहुंची थीं। 

 
मलाइका अरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका अपनी कार में बैठे शाहरुख के घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं। 
 
webdunia
इसके अलावा मलाइका अरोरा ने शाहरुख खान की फैमिली फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर में गौरी, सुहाना, आर्यन और अबराम नजर आ रहे हैं। मलाइका ने लिखा- केवल प्यार। एक अन्य इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा- भगवान का शुक्रिया। 
 
बता दें कि आर्यन खान को जमानत तो मिल गई है लेकिन वह अभी तक जेल से बाहर नहीं आए हैं। कोर्ट आज जेल से आर्यन की रिहाई के ऑर्डर जारी करेगा। जिसके बाद उन्हें आज या कल जेल से छोड़ा जा सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कन्नड़ 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती