Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई सुलह, लॉकडाउन के बाद शो में साथ आएंगे नजर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई सुलह, लॉकडाउन के बाद शो में साथ आएंगे नजर!
, सोमवार, 18 मई 2020 (12:07 IST)
लॉकडाउन में 'द कपिल शर्मा शो' के पुराने एपिसोड फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पुराने एपिसोड्स में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। अब 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे दर्शकों का चेहरा खुशी से खिल उठेगा।

 
खबरों के अनुसार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अब कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। लॉकडाउन के बीच कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने बातचीत के जरिए अपनी दुश्मनी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही 'द कपिल शर्मा शो' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 
 
बता दें कि साल 2017 में कपिल और सुनिल के बीच  झगड़ा हो गया था। कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी कर दी थी। इस झगड़े के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। दोनों को एक साथ लाने की भरपूर कोशिशें की गई, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन के बीच ईद मनाने मुंबई से उत्तर प्रदेश पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 14 दिन के लिए हुए क्वारंटीन