Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर, करण जौहर ने शेयर किया टीजर

हमें फॉलो करें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर, करण जौहर ने शेयर किया टीजर
, बुधवार, 24 नवंबर 2021 (18:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में साथ नजर आएंगे।

 
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक टीजर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। फिल्म में राजकुमार राव महेंद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं जाह्नवी कपूर महिमा का अहम किरदार निभा रही हैं।
 
टीजर वीडियो की शुरूआत में राजकुमार और जाह्नवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है।
 
इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, एक सपने को दो दिलों ने चुना। पेश है मिस्टर एंड मिसेज माही, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जो अपने जादू के स्पर्श के सात बताने के लिए एक और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। इस फिल्म को गुंजन सक्सेना फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। रूही के बाद ये राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा : सलमान खान