Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से करण जौहर हुए आउट? जानिए सच

हमें फॉलो करें क्या अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से करण जौहर हुए आउट? जानिए सच
, गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (10:57 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल किया जा रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर भी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल रहे हैं। इस बीच खबर आई कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' से करण जौहर को बाहर कर दिया गया है।

 
करण जौहर सूर्यवंशी से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि अब करण जौहर सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं रहे। लेकिन अब इस बात की सच्चाई सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि ये खबरें झूठी है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार रिलांयस एंटरटेनमेंट ने इस बात को साफ किया है कि करण जौहर, सूर्यवंशी का पार्ट नहीं रहे हैं, यह खबर असत्य है।
 
बता दें कि सूर्यवंशी को धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है। फिल्म रिलीज़ को तैयारी है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे अब दिसंबर तक टाल दिया गया है। पहले फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की भी चर्चा थी। 
 
फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्या ने सुष्मिता सेन को दी वो पहचान, जिसकी थी उन्हें तलाश