Publish Date: Mon, 10 Oct 2022 (15:11 IST)
Updated Date: Mon, 10 Oct 2022 (15:14 IST)
करण जौहर (Karan Johar) ने ट्विटर (twitter) को गुडबाय कह दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि वे सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाना चाहते हैं और इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए वे ट्विटर (twitter) को गुडबाय कह रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों बहस चल रही है कि क्या सोशल मीडिया से सेलिब्रिटीज़ को नुकसान पहुंच रहा है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी बातें सेलिब्रिटीज कह देते हैं जिससे विवाद हो जाता है।
इसी वजह कुछ सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। करण जौहर (Karan Johar) भी लगातार विवादों के केन्द्र में रहे हैं। उन्होंने (Karan Johar) कई आरोप झेले हैं। उन्हें (Karan Johar) ट्रोल भी किया जाता है। शायद इसीलिए उन्होंने भी ट्विटर (twitter) से दूरी बना ली है।