Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के 4 महीने बाद मां बनीं नयनतारा, जुड़वां बच्चों का किया स्वागत

हमें फॉलो करें शादी के 4 महीने बाद मां बनीं नयनतारा, जुड़वां बच्चों का किया स्वागत

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (11:43 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा ने 6 साल तक नि‍र्देशक व एक्टर विग्नेश शिवन को डेट करने के बाद इस साल 9 जून को शादी रचाई थी। वहीं शादी के 4 महीने बाद ही यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

 
विग्नेश ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश अपने बच्चों के नन्हें-नन्हें पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में उनके बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विग्नेश ने अपने बच्चों के नामों का भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, नयन और मैं अम्मा-अब्बा बन गए हैं। हमें ट्विन बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, सभी अच्छी अभिव्यक्तियों को मिलाकर, हमारे 2 बच्चे आए हैं। हमारे उइर और उलगम के लिए आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।
 
नयनतारा के मां बनने पर फैंस जहां उन्हें बधाई दे रहे हैं वही हैरान भी है क्योंकि एक्ट्रेस ने किसी को कानों-कान अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं होने दी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि कपल ने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली है या फिर अडॉप्शन से बेटों को पाया है।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेखा के बारे में ऐसे खुलासे... रह जाएंगे दंग