Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉकडाउन में करण जौहर ने शेयर की मजेदार सेल्फी़, पहचानना मुश्किल

Advertiesment
हमें फॉलो करें लॉकडाउन में करण जौहर ने शेयर की मजेदार सेल्फी़, पहचानना मुश्किल
, रविवार, 26 अप्रैल 2020 (14:04 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में महीने भर से लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह से हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर है। लॉकडाउन की वजह से कामकाज तो बंद है ही साथ ही राशन के अलावा कोई और सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें उनका छुपा रूप सबको देखने को मिल गया है।

 
इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके सफेद बाल नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए करण ने लिखा 'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे।' घर पर रहते हुए करण इस सेल्फी में अपने सफेद बाल फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 
 
webdunia
बता दें कि करण जौहर का एक अनदेखा रूप देखने के बाद लोगों को बड़ा झटका लगा है और कई फैन्स इस बारे में बात कर रहे हैं। करण जौहर की ये फोटो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
लॉकडशउन में करण जौहर अपने बच्चों के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। वह उनके साथ रोज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। फैन्स भी उनके ये वीडियोज़ काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या रणवीर सिंह की '83' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए मिला करोड़ों का ऑफर? मेकर्स ने बताई सच्चाई