Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करण जौहर की मां हीरू जौहर अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे मनीष मल्होत्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karan Johar mother

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 दिसंबर 2024 (13:20 IST)
फिल्ममेकर करण जौहर की मां हीरू यश जौहर को हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर तब सामने आई जब करण और म‍नीष मल्होत्रा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
 
वीडियो में में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों को हीरू जौहर से मिलने अस्पताल जाते हुए देखा गया। विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, करण जौहर और उनके सबसे अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा को अंबानी अस्पताल में हीरू जौहर से मिलते देखा गया, जिन्हें पिछले दिन भर्ती कराया गया था। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 
खबरों के अनुसार हीरू जौहर की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि करण जौहर की तरफ से अपनी मां के हेल्थ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 
 
बता दें कि करण जौहर अपनी मां के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। करण उन्हें अपना सहारा और मार्गदर्शक मानते हैं। 2021 में हीरू जौहर की दो सर्जरी हुई थीं। ये दोनों सर्जरी आठ महीने के अंदर हुई थीं। उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और दाहिने घुटने का रिप्लेसमेंट हुआ था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म निर्माता सुभाष घई की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती