Publish Date: Mon, 06 May 2019 (15:58 IST)
Updated Date: Mon, 06 May 2019 (16:01 IST)
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय मुश्किलों में फंस गए हैं। एक महिल ने उन पर कथित रूप से शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।
मुंबई पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया है और 9 मई तक वे पुलिस की हिरासत में रहेंगे। करण के खिलाफ रेफ और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत में कहा है कि अक्टोबर 2016 में एक डेटिंग एप्लिकेशन के जरिये दोनों के बीच मुलाकत हुई। वे जल्दी ही दोस्त बन गए। एक दिन करण ने महिला को फ्लैट में मिलने को बुलाया।
पीड़िता के अनुसार इस दौरान उन्हें करण ने नारियल पानी पिलाया जिसे पीकर उसे चक्कर आ गए। इसके बाद आरोपी ने न केवल रेप किया बल्कि वीडियो भी बना लिया।
इस वीडियो के जरिये करण ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने उसे पैसे भी दिए। शादी की बात जब वह महिला करती तो करण टाल जाता था। जब शादी के लिए पीड़िता ने जोर दिया तो करण ने कहा कि जो चाहो कर लो। इसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली।