Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सैफ और करीना ने दिया तैमूर को लेकर बड़ा बयान, फैंस हुए निराश

हमें फॉलो करें सैफ और करीना ने दिया तैमूर को लेकर बड़ा बयान, फैंस हुए निराश
बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ चाहे जितना ही ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध में फंस जाएं लेकिन अपने बच्चों को हमेशा इससे दूर रखना चाहते हैं। कुछ समय से स्टारकिड्स की दौड़ में कई बच्चे शामिल हो चुके हैं और मीडिया खुद को इनसे दूर नहीं रख पा रहा। इनमें सबमें टॉप पर हैं तैमुर अली खान, इनाया खेमू, मीशा कपूर, आराध्या बच्चन जैसे क्यूट बच्चे। 
 
मीडिया सबसे ज्यादा सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को महत्व देता है। करीना जहां जाती हैं वहां फोटोग्राफर्स की भीड़ पहली ही मौजूद होती है, लेकिन अब सैफ और करीना इससे थक चुके हैं। वे फोटोग्राफर्स से तैमूर को दूर रखने लगे हैं। इस बार उन्होंने बयान दे दिया है कि वे तैमूर को इन सबसे दूर रखना चाहते हैं और उसे नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं। 
 
सैफ और करीना का कहना है कि मीडिया अब तैमूर की तस्वीरें नहीं खींच पाएगा। दोनों ने मीडिया से अनुरोध किया है कि वो तैमूर की फोटोज न लें और न ही उन्हें वायरल करें। तैमूर अब बड़े हो गए है बाकी बच्चों की तरह वो भी अपने कल्चर को समझे। इसके लिए उन्हें अपने बच्चे को नॉर्मल लाइफ देनी है जो मीडिया से दूर रहकर ही मिलेगी। सैफ और करीना ने बयान में आगे कहा कि हम चाहते हैं कि तैमूर भी बाकी बच्चों की तरह ही पले बढ़े। 
 
साथ ही उनके अनुरोध में साफ शब्दों में यह भी है कि मीडिया और फोटोग्राफर्स अब तैमूर की तस्वीरें पाने के लिए उनके घर के बाहर भी खड़े न हो और न ही फोटो लें। अब ऐसे फरमान के बाद फैंस तो निराश होंगे ही। फैंस हमेशा से ही तैमूर की क्यूटनेस से इंप्रेस रहते हैं। जल्द ही 2 दिसंबर को तैमूर का दूसरा जन्मदिन भी है। ऐसे में जाहिर तौर पर मीडिया तैमूर के फोटोज़ के लिए कोशिश करेगा। इसके लिए भी सैफ और करीना ने तैमूर को लेकर अपना यह फैसला सुनाया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन ने रखा ऐश्वर्या के लिए करवा चौथ का व्रत