Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर खान का 'मिस इंडिया 2018' के फिनाले पर सिज़्लिंग परफॉर्मेंस, देखिए वीडियो

हमें फॉलो करें करीना कपूर खान का 'मिस इंडिया 2018' के फिनाले पर सिज़्लिंग परफॉर्मेंस, देखिए वीडियो
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। करीना कपूर खान ने इसमें तैमुर के होने के बाद कमबैक किया। करीना कपूर खान मम्मी बनने के बाद इस फिल्म में नज़र आई हैं। फिल्म में उनका परफॉर्मेंस लाजवाब था और उनका गॉर्जियस अवतार उनके फैंस के लिए सौगात थी। 
 
करीना बॉलीवुड की हॉट मॉम्स में से एक हैं। उनकी बॉडी, फिगर, अदाएं अब भी लाजवाब हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर फैंस ने उनका यह गॉर्जियस अवतार देखा। हाल ही में मिस इंडिया 2018 के फिनाले में उन्होंने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। खूबसुरत दिखने के साथ ही उनकी डांस स्टेप्स भी दर्शकों को दीवाना बना रही थी। 
 
एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 में करीना ने बेहतरीन परफॉर्म किया। उनके लुक्स शानदार थे। करीना ने प्लेन ब्लैक जींस, ब्लैक एंड गोल्डन स्ट्रीपलेस टॉप और कलरफुल जैकेट पहना था और इसमें उनका फंकी लेकिन हॉट अवतार सामने आ रहा था। उन्होंने अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से 'तारीफां' गाने पर परफॉर्मेंस दी। इसमें उनकी अदाएं देखने लायक थीं। 
 
 
इसके बाद उन्होंने कार्तिक आर्यन और सनी सिंह के गाने 'बम डिगी' पर डांस किया। करीना और कार्तिक फिल्म में नहीं लेकिन एक फैशन शो में साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों साथ में बहुत अच्छे भी लगते हैं। 
 
 
'बम डिगी' पर करीना के स्टेप्स ने वहां बैठे दर्शकों डांस करने पर मज़बूर कर दिया। करीना कपूर खान फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रहीं। करीना का कहना है कि वे साल की एक ही फिल्म करेंगी और अपने बेटे तैमुर को समय देना चाहती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या फेक है सलमान खान और बॉबी देओल की Race 3 में बॉडी