Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी को लेकर करीना का बड़ा खुलासा

खबरों की माने तो तैमूर अली खान की नैनी को हर महीने 1.5 लाख रुपए सैलरी मिलती है

हमें फॉलो करें तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी को लेकर करीना का बड़ा खुलासा
छोटे नवाब तैमूर अली खान का स्टारडम उनके मम्मी-पापा करीना कपूर और सैफ अली खान से भी ज्यादा है। तैमूर अपनी क्यूट अदाकाओं की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर बेबी तैमूर की तस्वीरें काफी पसंद की जाती है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर समय वह नैनी के साथ दिखाई देती हैं।


पिछले दिनों तैमूर का ख्याल रखने वाली नैनी की सैलरी सुर्ख‍ियों में थी। खबरें आई थीं कि नैनी, तैमूर अली खान की देखभाल और सुरक्षित रखने के लिए अच्छी-खासी मोटी फीस लेती हैं। वहीं, अब करीना कपूर ने नैनी की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
 
webdunia
अरबाज खान के शो में जब करीना से महमूर की नैनी की सैलरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना। अगर बच्चा सुरक्षित हाथों में है, वह खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितनी सैलरी देते हैं। 
करीना कपूर ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि किसी को कैसे पता होता है कि मैं क्या सैलरी दे रही हूं। हालांकि अरबाज से बातचीत में करीना ने तैमूर की नैनी की सैलरी का खुलासा तो नहीं किया। लेकिन करीना के जवाब यह अंदाज लगाया जा सकता है कि नैनी की सैलरी चर्चाओं के आस पास ही हो। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करीना अपने बेटे तैमूर अली खान की देखभाल के लिए नैनी को 1.50 लाख रुपए से ज्यादा फीस देती हैं।

तैमूर का ख्याल रखने वाली नैनी का नाम सावित्री है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर नैनी को किसी वजह से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो उनकी सैलरी बढ़कर 1.75 लाख रुपए प्रति महीना तक पहुंच जाती है। साथ ही नैनी को एक कार भी दी गई है ताकि वो तैमूर को उनके प्ले स्कूल से लेकर नानी बबिता और दोस्तों के घर आराम से ले जा सकें। 
 
हाल ही में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं। उन्हें सोशल मीडिया पर 'खराब मां' के नाम से ट्रोल किया गया। हालांकि की उन्होंने इस चैट शो में ट्रोलर्स को भी दमदार जवाब दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेकार बैठे हैं ये 3 सुपरस्टार्स, क्या नाकामयाबी से डर गए हैं शाहरुख-आमिर और रितिक?