Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर ने हिंदी मीडियम 2 में काम करने से किया मना, जानिए वजह

करीना कपूर ने कम फीस के चलते फिल्म में काम करने से मना कर दिया है

हमें फॉलो करें करीना कपूर ने हिंदी मीडियम 2 में काम करने से किया मना, जानिए वजह
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग में बिजी हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि करीना जल्द ही इरफान खान की हिट फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल में नजर आएंगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
 
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर को फिल्म हिंदी मीडियम 2 की स्क्रिप्ट पसंद आई थी, लेकिन उनकी निर्माताओं के साथ फीस के कारण बात नहीं बन पायी है। जिसकी वजह से उन्होंने इसे साइन करने से इंकार कर दिया है। करीना कपूर ने फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए की मांग की थी लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स को यह मंजूर नहीं था। फिल्म के निर्माता करीना कपूर खान को 5 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार थे लेकिन इतनी फीस में काम करने के लिए करीना ने साफ इंकार कर दिया।
 
webdunia
खबरों के अनुसार अब प्रोड्क्शन टीम ने करीना की जगह नए चेहरे को खोजने का काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए निर्माताओं की अगली पसंद राधिका आप्टे हैं। लेकिन अब तक राधिका ने भी फिल्म साइन नहीं की है। 
 
करीना कपूर इन दिनों करण जौहर के बैनर में बन रही गुड न्यूज में व्यस्त हैं। इसके बाद वो करण जौहर की ही तख्त को शुरू करेंगी। तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्च में प्रदर्शित होंगी कुछ बेहतरीन फिल्में