Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तैमूर अली खान अपने भाई से ले रहे ताइक्वांडो की ऑनलाइन क्लासेज, तस्वीर हुई वायरल

हमें फॉलो करें तैमूर अली खान अपने भाई से ले रहे ताइक्वांडो की ऑनलाइन क्लासेज, तस्वीर हुई वायरल
, रविवार, 24 मई 2020 (14:32 IST)
बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टारकिड तैमूर अली खान लॉकडाउन में भी लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। तैमूर इन दिनो अपनी मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान संग घर में समय बिता रहे हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

 
हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो वीडियो काल में करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं। अपने भाई को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते देखकर तैमूर अली खान काफी हैरान नजर आ रहे हैं। 
 
तैमूर अली खान की ये तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार MyBoysInLockdown. ब्रदर्स इन लॉकडाउन। कियान को taekwondo क्लास लेते देखते हुए टिम।'
 
तैमूर अली खान का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ताइक्वांडो का मजा ले रहे तैमूर अली खान की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं तस्वीर में तैमूर अली खान को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने भाई से ताइक्वांडो की ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में बोर हो रहीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों को किया याद