Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेह के जन्म के बाद करीना कपूर करेंगी शूटिंग सेट पर वापसी, क्राइम मिस्ट्री फिल्म में आएंगी नजर

हमें फॉलो करें जेह के जन्म के बाद करीना कपूर करेंगी शूटिंग सेट पर वापसी, क्राइम मिस्ट्री फिल्म में आएंगी नजर
, शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (12:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की थी। अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद करीना ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। अब वह एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं।

 
खबरों के अनुसार करीना कपूर बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष की अगली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह एक क्राइम मिस्ट्री फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर की मुख्य भूमिका होगी। 
 
webdunia
यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स' का हिन्दी अडॉप्शन है। कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती हैं।
 
सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मोसे छल किए जाए' एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया बोले- एक सफल शादी का मंत्र है समानता और सम्मान