Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर करिश्मा कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आप दोनों की यात्रा सुरक्षित हो

हमें फॉलो करें ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर करिश्मा कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आप दोनों की यात्रा सुरक्षित हो
, शुक्रवार, 1 मई 2020 (17:54 IST)
बॉलीवुड के दो बेहतरीन कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से हर कोई सदमे में हैं। बीते बुधवार को इरफान खान का निधन हुआ तो गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन हो गया। लॉकडाउन की वजह से परिवार के कुछ सदस्यों के अलावा कोई भी इनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाया।

 
हर कोई इरफान खान और ऋषि कपूर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की भतीजी करिश्मा कपूर भी उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे सकीं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर इरफान खान और और ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर कर दोनों को याद किया है। 
 
करिश्मा ने डी-डे फिल्म से एक तस्वीर शेयर करके लिखा, 'आप दोनों की यात्रा सुरक्षित हो। हम हमेशा आपको सेलिब्रेट करेंगे। डी-डे ही ऐसी फ़िल्म है, जो अंतिम यात्रा पर साथ-साथ निकले ऋषि और इरफान को एक साथ लेकर आई। इस फिल्म में इरफ़ान ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था, जबकि ऋषि कपूर मोस्ट वॉन्टेच डॉन के किरदार में थे। 
 
इससे पहले करिश्मा ने आपने पिता और ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा परिवार का ध्यान रखते थे। चिंटू अंकल आपके साथ खाने और रेस्टोरेंट के बारे में बात करना मिस करूंगी।'
 
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली थी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऋषि कपूर का वीडियो, सितारों ने जताई नाराजगी