Publish Date: Fri, 29 Apr 2022 (12:41 IST)
Updated Date: Fri, 29 Apr 2022 (12:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल में करिश्मा ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन रखा था।
इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। फैंस ने करिश्मा से उनका पसंदीदा खाने से लेकर फेवरिट कलर तक के सवाल पूछ लिए। इसी दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से जानना चाहा कि क्या वो फिर से शादी करेंगी? करिश्मा कपूर ने इसका भी जवाब दिया।
शादी वाले सवाल पर करिश्मा ने कन्फ्यूज्ड पर्सन का जीआईएफ शेयर करने के साथ लिखा- 'डिपेंड्स'। वहीं एक फैन ने करिश्मा से पूछा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में से कौन ज्यादा अच्छा लगता है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'आई लव बोथ।'
बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी पहली शादी के बारे में बात करने से बचती हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी गंदे नोट पर खत्म हुई थी। उन्होंने साल 2003 में इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर से शादी की थी। साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में दोनों एक बेटे कियान के पेरेंट्स बने। साल 2014 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक फाइल कर दिया जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।