Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की नई रिलीज डेट आई सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की नई रिलीज डेट आई सामने
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (11:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

 
तापसी पन्नू ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बताई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'उस लड़की से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं हो सकता, जिसके पास कुछ कर दिखाने का सपना है। इसे साकार करने की योजना है।'
 
उन्होंने लिखा, यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसने इस 'जेंटलमैन गेम' में अपनी जगह बनाई और बल्ले को उठाकर अपने सपने का पीछा किया। शाबाद मिट्ठू : द अनहर्ड स्टोरी ऑफ वूमेन इन ब्लू की अनसुनी कहानी 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली है।
 
इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने मिताली राज की दोस्त और पूर्व क्रिकेटर नूशिन अल खादिर से क्रिकेट की कोचिंग ली है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढ़ोकलिया ने किया है। 
 
फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो ने किया है। मिताली राज भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ीहैं। उनकी कप्तानी में भारत साल 2017 में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस