Publish Date: Tue, 19 Oct 2021 (22:40 IST)
Updated Date: Tue, 19 Oct 2021 (22:44 IST)
नई दिल्ली। 90 के दशक में करिश्मा कपूर का काफी जलवा था तथा हर किसी की जुबां पर उनका नाम हुआ करता था। लोग करिश्मा कपूर की फिल्में देखकर उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ करते थकते नहीं थे, तो वहीं उनकी फिल्मों के गानों पर तो लोग आज भी ठुमके लगाते हैं।
अब ताजा खबर यह है कि वे 'जब वी मेट 2' फिल्म में नजर आएंगी और इस आशय का करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में और किसी की नहीं बल्कि खुद करिश्मा कपूर की आवाज सुनाई दे रही है।
करिश्मा कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करिश्मा के फैंस उनकी रियल वॉइस वीडियो में सुनकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। करिश्मा के फैंस वीडियो पर एक के बाद एक प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। करिश्मा के एक फैन ने लिखा कि आपकी आवाज को हम फिल्मों में बहुत मिस करते हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि आप हमेशा से हमारी फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं। वहीं करिश्मा को जब वी मेट की बात करते सुन फैंस ने सवाल कर दिया कि क्या 'जब वी मेट 2' आने वाली है। आपको बता दें कि करिश्मा इस वीडियो में डंजो की बात कर रही हैं, जो कि ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप है। इस ऐप के बारे में फैंस ने भी कमेंट पर काफी कुछ लिखा है।