Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं 'मिस इंडिया 2022', 31 हसीनाओं को मात देकर जीता ताज

Advertiesment
हमें फॉलो करें कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं 'मिस इंडिया 2022', 31 हसीनाओं को मात देकर जीता ताज
, सोमवार, 4 जुलाई 2022 (10:49 IST)
भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम करलिया है। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद सिनी ने अपने नाम ये ताज किया है। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप बनीं वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं।

 
सिनी शेट्टी की उम्र 21 साल है। सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस का भी शौक है उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। 
 
इस ग्रैंड फिनाले इवेंट कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें मलाइका अरोरा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव और डीनो मोरिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम शामिल है। कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब अपने स्टनिंग परफॉर्मेंस में इवेंट में चार चांद लगा दी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

"Facebook" and "Whatsapp" : पति-पत्नी का सच्चा चुटकुला